बारिश-बाढ़ से पानी-पानी हुआ पटना, गिरिराज बोले- ये प्राकृतिक आपदा नहीं, सरकार की है नाकामी

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2019

बिहार में भीषण बाढ़ से पूरी राजधानी पानी-पानी हो गई है। पटना शहर पानी में डूबा हुआ है और जिसको लेकर हमेशा अपने बयानों से नीतीश सरकार को घेरने वाले गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सुशासन बाबू को निशाना बनाया है। पटना के हालात को लेकर केंद्रीय मंत्री गिराराज सिंह पूरा ठीकरा नीतीश के सिर फोड़ा है। गिरिराज ने कहा कि कहीं ना कहीं चूक तो राज्य सरकार से हुई है। पटना में पहले भी पानी आया है लेकिन ऐसी हालत कभी नहीं हुई। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने बीते कुछ दिनों से लगातार राज्य सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में आए बाढ़ को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोल दिया था। उन्होंने नीतीश पर बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया था। 

बता दें कि बिहार इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है और बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। जबकि सीएम ने लोगों ने इस प्राकृतिक आपदा के दौरान साहस और संयम बनाए रखने की अपील की।

प्रमुख खबरें

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?