पटना जू में बढ़ा मनोरंजन और सुविधाओं का आयाम, नयापन, सुविधाएं और प्राकृतिक सुंदरता का समावेश

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 30, 2025

पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान अब केवल जानवरों को देखने का स्थल नहीं रहा, बल्कि यह परिवारों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और मनोरंजक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो गया है। प्राकृतिक सुंदरता, आधुनिक सुविधाएं और मनोरंजन का संगम इसे राजधानीवासियों और बाहरी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा है। यहां हर वर्ष करीब 23 लाख से अधिक पर्यटक घूमने आते हैं। 

बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए नया जल उद्यान (जल उद्यान) का कायाकल्प किया गया है। यहां का आकर्षक झरना प्राकृतिक झरने का आनंद प्रदान करता है। बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरणों से सुसज्जित चिल्ड्रन पार्क और नौका विहार (बोटिंग) जैसी मनोरंजक गतिविधियां पूरे परिवार के लिए दिन को यादगार बना देती हैं। पटना का चिड़ियाघर हमेशा से ही अपनी विविध जीव-जंतुओं की प्रजातियों और हरियाली के लिए प्रसिद्ध रहा है। अब इसमें जोड़ी गई नई सुविधाएं इसे और भी विशेष बना रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में 200 करोड़ के संपत्ति विवाद में गरमाई सियासत, PK ने JDU मंत्री से माँगा इस्तीफा

चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि उद्देश्य केवल जीव-जंतुओं का संरक्षण और प्रदर्शन नहीं, बल्कि पर्यटकों को बेहतर अनुभव और प्राकृतिक माहौल से जोड़ना भी है। यही कारण है कि फूलों की सजावट से लेकर स्वच्छता अभियान तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है।  जू को और बेहतर, आकर्षक  एवं पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए आगंतुकों से फीडबैक फार्म  के जरिए उनके सुझाव भेजने की भी सुविधा है।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू