पटनायक ने जेएनयू के छात्रों पर हुए हमले की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नयी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले की सोमवार को निंदा करते हुए घटना पर हैरानी जताई है। पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘जेएनयू में हिंसक हमले की सूचना से सकते में हूं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और छात्रों पर ऐसे हमलों की एक आवाज में निंदा की जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वे दोषियों को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई करें और घायल छात्रों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा ने भी घटना की निंदा की है। जेएनयू में रविवार को कुछ नकाबपोशों ने छात्रों और शिक्षकों पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया था। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा भड़क गई। घटना में कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा