ओडिशा के विकास में भाजपा की कोई दिलचस्पी नहीं: नवीन पटनायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले एक महीने में ‘10बार’ चुनाव प्रचार करने के लिए ओडिशा आए लेकिन पिछले पांच साल में राज्य में लोग प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त हुए तो उन्हें एक बार भी यहां आने का समय नहीं मिला। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसकी नजर बस ओडिशा के लोगों के वोट पर है लेकिन राज्य के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है।

पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक महीने में चुनाव प्रचार के लिए 10 बार ओडिशा का दौरा किया। लेकिन पिछले पांच साल में राज्य के लोग जब प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे थे तो उन्हें एक बार भी राज्य में आने का समय नहीं मिला। पटनायक ने इससे पहले भी भाजपा नेताओं का लगातार राज्य में आने को ‘राजनीतिक पर्यटन’ बताते हुए उनकी खिल्ली उड़ाई थी।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly का बड़ा फैसला: Private Schools की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी Fees

हम नहीं मानेंगे...अब ट्रंप को ही आंखें दिखा रहे नेतन्याहू, प्लान कर दिया खारिज!

Lok Sabha में नौटंकी बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान