Kerala के सेंट मैरी कैथेड्रल पहुंचे Patriarch अफ्रेम द्वितीय, विरोध के बीच सुरक्षा कड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

ईसाई धर्म के प्राचीन संप्रदाय यूनिवर्सल सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु मोरान मोर इग्नाटियस अफ्रेम द्वितीय ने रविवार को यहां मणरकाड स्थित सेंट मैरी कैथेड्रल का दौरा किया। जेकोबाइट चर्च के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी। प्रतिद्वंद्वी मलनकारा ऑर्थोडॉक्स गुट ने उनके दौरे का विरोध किया।

मलनकारा ऑर्थोडॉक्स गुट और जेकोबाइट सीरियन चर्च के बीच केरलम के कई गिरजाघरों के स्वामित्व और उनके प्रबंधन को लेकर विवाद है। इस विवाद को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। जेकोबाइट सीरियन चर्च तुर्किये में स्थित एंटिओक के ‘पैट्रिआर्क’ मोरान मोर इग्नाटियस अफ्रेम द्वितीय को अपना सर्वोच्च धर्मगुरु मानता है।

वह केरलम की पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं। पैट्रिआर्क (सर्वोच्च धर्मगुरु) सुबह करीब सवा नौ बजे कैथेड्रल पहुंचे। वहां पहले से मौजूद जेकोबाइट सीरियन चर्च के हजारों श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

पुलिस ने बताया कि मलनकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च गुट की ओर से सर्वोच्च धर्मगुरु के दौरे का विरोध किए जाने के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह कैथेड्रल मध्य केरलम का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। फिलहाल इस कैथेड्रल का प्रबंधन जेकोबाइट गुट के पास है, जबकि मलनकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च गुट भी इस स्थल पर अपना स्वामित्व होने का दावा करता है।

प्रमुख खबरें

बिना आईडी देखे नाबालिग को दिया कमरा, फिर हुई दरिंदगी! प्रशासन ने अब होमस्टे पर जड़ा ताला

Bay of Bengal में गहराया दबाव, 17 नवंबर तक भीषण Cyclone बनने की चेतावनी

Sonakshi Sinha Morphed Photo: नियमों की अनदेखी पर Court ने आरोपी को किया रिहा

New Zealand के खिलाफ पांचवें वनडे में 209 रन पर सिमटी Team India