देशभक्त मुसलमान जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध नहीं करेगा: अखाड़ा परिषद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

प्रयागराज/ चित्रकूट। जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा लाने की उत्तर प्रदेश सरकार की पहल का सोमवार को स्वागत करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कहा है कि देशभक्त मुसलमान जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध नहीं करेगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, “देश में कुछ मुस्लिम धर्मगुरू इस कानून का यह कहते हुए विरोध कर रहे हैं कि बच्चे अल्लाह की देन हैं। वे हर मामले में अल्लाह को बीच में क्यों घसीटते हैं। देशभक्त और सच्चा मुसलमान इस कानून का विरोध नहीं करेगा क्योंकि उसे पता है कि यदि बच्चे कम होंगे तो वे उन्हें अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य दे पाएंगे।”

इसे भी पढ़ें: हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी

इस बीच, महंत नरेंद्र गिरि ने चित्रकूट में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। पंडित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में भागवत से मुलाकात के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने भागवत से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में साधु-संतों को शामिल करने की मांग की है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि संघ प्रमुख ने उन्हें अखाड़ा परिषद की यह मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल