हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी

Congress

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बादल फटने के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा होने को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बादल फटने के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा होने को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों के लिए हम प्रार्थना करते हैं। मैं सभी प्रभावित इलाकों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि वे मदद का हाथ बढ़ाएं। कृपया सुरक्षित रहिए।’’

इसे भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान, जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो स्वयं प्रजनन दर घटेगी

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश के चलते आई अचानक बाढ़ में पर्यटन स्थलों पर कई कारें और इमारतें बह गईं। साथ ही, खराब मौसम के चलते धर्मशाला के हवाईअड्डे को भी बंद करना पड़ गया। कांगड़ा जिला प्रशासन ने पर्यटकों को भारी बारिश के मद्देनजर धर्मशाला की अपनी यात्रा स्थगित करने का निर्देश दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़