फास्ट एंड फ्यूरियस एक्टर पॉल वॉकर की डॉक्यूमेंट्री अगले महीने होगी प्रसारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2018

लॉस एंजिलिस। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरिज के लोकप्रिय अभिनेता पॉल वॉकर की डॉक्यूमेंट्री अगले महीने प्रसारित होगी। इसका प्रसारण पेरामाउंट नेटवर्क करेगा। वॉकर का वर्ष 2013 में कैलिफोर्निया के सांता क्लैरिटा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था।

‘ वैराएटी ’ के अनुसार डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘‘ आई एम पॉल वॉकर ’’ होगा। डॉक्यूमेंट्री में उनके परिवार के सदस्यों के साक्षात्कार सहित कुछ निजी वीडियो भी दिखाए जाएंगे। अभिनेता के माता - पिता , उनके भाई , उनकी बहन के अलावा फिल्म ‘ फास्ट एंड फ्यूरियस ’ में उनके सह कलाकार रहे टाइरीस गिब्‍सन और निर्देशक के वायने क्रेमर आदि हस्तियां भी इसमें नजर आएंगी। डॉक्यूमेंट्री 11 अगस्त को प्रसारित की जाएगी। 

 

प्रमुख खबरें

Southern Brazil में भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत

Amit Shah आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

ड्यूटी के दौरान सो गया स्टेशन मास्टर, आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही ट्रेन

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार