तेंदुलकर के नाम पर होगा MIG क्लब का पवेलियन, दो मई को किया जाएगा उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2019

मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दो मई को यहां बांद्रा स्थित एमआईजी क्लब के पवेलियन का नाम रखा जाएगा। अपने दो दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान तेंदुलकर अक्सर इस क्लब में अभ्यास करते थे। क्लब के क्रिकेट सचिव अमित दानी ने कहा कि तेंदुलकर के नाम पर बने पवेलियन का उद्घाटन दो मई को किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि तेंदुलकर के बेटे और उभरते हुए क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर भी इस क्लब की ओर से खेलते है। यहां एमसीए के वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम पहले से ही तेंदुलकर के नाम पर है। उन्होंने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी और 200 वां टेस्ट मैच इसी स्टेडियम में खेला था। इस बीच, यह पता चला है कि तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी (टीएमजीए) का समर क्रिकेट कोचिंग शिविर 2019 दो से पांच मई तक एमआईजी क्रिकेट क्लब में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल