जब कदम रख दे लेने बानी, तब पीछे ना हटब, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले पवन सिंह

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जमशेदपुर में पवन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जब पवन सिंह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो समय बताएगा, फिलहाल वह कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जीत से ज्यादा चर्चा उनकी हार की हो रही है।

पूर्व में सिंह भाजपा में थे। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, जिसे उन्होंने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया था। फिर उन्होंने राजग के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 22 मई, 2024 को सिंह को “पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की छवि खराब करने” के लिए निष्कासित कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: 'तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे...', जब विधानसभा में तेजस्वी पर आगबबूला हुए CM नीतीश

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान पवन सिंह के भाजपा के संपर्क में होने के बारे में पूछे जाने पर कहा था, दिलीप जायसवाल एक ऐसा अध्यक्ष है जो सबको साथ लेकर पार्टी चलाएगा। किसी से मेरा परहेज नहीं होगा और जो भी मेरी पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर काम करना चाहेगा और पार्टी को आगे बढ़ने का काम करेगा, हम उस पर विचार करेंगे।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें