पवार ने पाला बदलने वाले नेताओं से पूछा, जब आप मंत्री थे तब आपने क्या किया?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

बीड। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करने की बात कहते हुए पार्टी छोड़ने वाले नेताओं से बुधवार को पूछा कि जब वे सत्ता में थे तो 15 वर्षों तक क्या कर रहे थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़कर सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना का दामन थाम लिया। अगले महीने के चुनावों से पहले राज्यव्यापी दौरा कर रहे पवार बुधवार को बीड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस और राकांपा साल 1999 से 2014 तक 15 वर्षों तक महाराष्ट्र में सत्ता में थीं। 

इसे भी पढ़ें: शाह पर बरसे शरद पवार, बोले- जेल जाने वालों को मुझसे सवाल नहीं करना चाहिए

उन्होंने कहा कि कारोबारियों का हजारों करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है लेकिन देश के किसानों का नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘फैक्टरी बंद कर दी गई, किसान संकट में हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। फिर भी सत्तारूढ़ पार्टी के नेता वोट मांगने आ रहे हैं। उनकी हर योजना विफल हो गई। हमें इन लोगों को फिर से सत्ता में न लाने का संकल्प लेना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा