पीएमसी बैंक के पुनरोद्धार पर विचार विमर्श के लिए ठाकुर से दिल्ली में मिले पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने घोटाले में घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव (पीएमसी) बैंक के पुनरोद्धार को लेकर सोमवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद पवार ने कहा कि बातचीत ‘रचनात्मक’ रही। करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर कई तरह के अंकुश लगाए हैं। बैंक के जमाकर्ताओं के लिए शुरुआत में निकासी की सीमा 1,000 रुपये तय की गई थी। इसे धीरे-धीरे रिजर्व बैंक ने बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: TATA पावर की इकाई को NTPC से 1,505 करोड़ का मिला ठेका

रिजर्व बैंक के मुताबिक पीएमसी बैंक ने कोर बैंकिंग प्रणाली से छेड़छाड़ कर के एचडीआईएल सहित करीब 44 बड़े रिण ऋण खातों की समस्या पर ‘पर्दा’ था। इन खातों की स्थति को बैंक के केवल कुछ गिने चुने कर्मचारी ही देख सकते थे। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध जांच शाखा और प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस पांच लोगों के खिलाफ 32 हजार पृष्ठ का आरोप-पत्र दायर कर चुकी है। इस मामले में बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस, पूर्व चेयरमैन वरियाम सिंह , पूर्व प्रबंध निदेशक सुरजित सिंह अरोड़ा और एचडीआईएल के प्रवर्तक राकेश वधावन और सारंग वधावन को नामजद किया गया है।

इसे भी देखें-मोदी सरकार ने किया किसानों का बोनस बंद

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर