शरद पवार ने की तेजस्वी यादव की सराहना, बोले- बिहार चुनाव में पेश किया कड़ा मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में नजर आ रहे हों लेकिन राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कड़ा मुकाबला किया है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि राजग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव प्रचार किया था। पवार ने संवाददाताओं से कहा कि अब तक आ रहे रुझान एनडीए के पक्ष में हैं। मुझे लगता है कि हमने बिहार चुनाव पर ध्यान नहीं दिया। हमने (एनसीपी) चुनाव में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि हमने महसूस किया कि तेजस्वी यादव के तौर पर युवा नेताओं को सामने आना चाहिए। तेजस्वी ने कड़ा मुकाबला पेश किया। 

प्रमुख खबरें

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!