पवार का आरोप, देश में भगवा वस्त्र पहनने वालों को ही दिया जाता है सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

ठाणे (महाराष्ट्र)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि "भगवा वस्त्र" धारण करने वाले लोगों को देश में बहुत सम्मान दिया जाता है जबकि विज्ञान की अनदेखी की जाती है। कृषि क्षेत्र में विज्ञान की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुये उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने आत्महत्या की है, उनके बच्चों को अध्ययन करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने युवाओं के मन में विज्ञान की समझ और जानकारी विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बिना किसी का नाम लिये पवार ने कहा, ‘‘भगवा वस्त्र पहनने वालों को इस देश में उच्च सम्मान दिया जाता है जबकि विज्ञान की अनदेखी की जा रही है।’’ 

 

यह भी पढ़ें: पवार ने की सोनिया-राहुल की तारीफ, मोदी को कहा- जब निर्दोष मारे जा रहे थे तब...

 

वह नवी मुंबई के वाशी में रयत शिक्षण संस्था द्वारा संचालित कर्मवीर भाऊराव पाटिल कॉलेज में एक विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। पवार ने कहा कि इंदिरा गांधी, टी सुब्रमण्यम और जगजीवन राम जैसे नेताओं ने विज्ञान का सहारा लेकर देश में हरित क्रांति की नींव रखी थी।

 

प्रमुख खबरें

Healthy Diet: गर्मियों में सूर्य से नहीं बल्कि इन चीजों से भी मिलेगा विटामिन डी, डाइट में जरूर करें शामिल

राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़िताओं को मदद देने के लिए सिद्धरमैया को पत्र लिखा

Vastu Tips: 3BHK के घरों में जरूर फॉलो करना चाहिए वास्तु के छोटे-छोटे टिप्स, घर आएगी पॉजिटिव एनर्जी

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ