जय पवार ने Baramati Plane Crash पर उठाए सवाल, बोले - Black Box ऐसे नष्ट नहीं हो सकता!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2026

पुणे। पिछले महीने एक विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार ने बुधवार को दुर्घटना के पीछे गंभीर चूक होने की आशंका को लेकर गहन जांच की मांग की और कहा कि विमान का ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता। उन्होंने वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। इसी विमानन कंपनी के लीयरजेट 45एक्सआर विमान के 28 जनवरी को बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से जय के पिता अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने मंगलवार को कहा कि घातक दुर्घटना वाले लीयरजेट 45 विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) से डेटा प्राप्त करने के लिए विशेष सहायता मांगी गई है।

प्रमुख खबरें

TMC चुनाव चिह्न और नाम विवाद: Election Commission ने 12 सितंबर को दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया

बागी TMC गुट का Mamata Banerjee को ऑफर, Nandigram से लड़ें उपचुनाव

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार