महंगे इलाज को कहें 'ना'! इन 7 आदतों से पाएं एक्ने फ्री त्वचा, एक्सपर्ट ने बताए राज

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 16, 2025

अक्सर चेहरे पर पिंपल्स बनें रहने से चेहरे की खूबसूरती को तो खराब होती ही है। बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है। खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण भी पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। कई बार तो लोग डॉक्टर से महंगे-महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं, लेकिन फिर भी पिंपल्स पीछा नहीं छोड़ते बाद में मुंहासे चेहरे पर आ ही जाते हैं। अब आप महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट ना लें इसकी बजाय अपनी रोजमर्रा की आदतों में बदलाव करें। 

खान-पान पर विशेष ध्यान दें

अगर आपका गलत खानपान करते हैं और कुछ भी पेट भर के खा लेंते हैं, तो यह बंद कर दें। क्योंकि आपकी डाइट स्किन पर नजर आती है। अत्यधिक शुगर, डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, पनीर, आदि), ऑयली और मसालेदार खाना एक्ने को बढ़ाते हैं। शरीर में चीनी सूजन को बढ़ाकर ऑयल प्रोडक्शन तेज करती है। जिससे दाने निकल आते हैं। इसके अलावा, आप डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि दूध और मक्खन कुछ समय के लिए बंद कर सकते हैं। हालांकि, दही खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

नींद पूरी लें

यदि आप देर रात तक जागते हैं, फोन चलाकर रील्स देखते हैं, तो यह आदत बंद कर दें। देर रात जागने से पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। रात को कम से कम 7-8 घंटे सोना चाहिए। सही नींद से शरीर की हीलिंग पावर बढ़ती है और स्किन भी रिपेयर होती है।

सही मॉइस्चराइजर यूज करें

कई लोग लगता है कि ऑयली या पिंपल्स वाली स्किन पर मॉइस्चराइजर नहीं लगाना चाहिए। यह एक फिजूल बात है, आप ऑयल फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं, जो पिपंल्स को भगा दें और स्किन को रिपेयर करें।

सनस्क्रीन जरुर लगाएं

धूप के कारण से स्किन पर पिंपल्स की समस्या और भी बढ़ जाती है। इसलिए एक्ने से बचने के लिए आप सनस्क्रीन जरुर लगाएं। ऑयल फ्री सनस्क्रीन जरुर लगाएं।

एक्सरसाइज जरुर करें

अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं या एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका शरीर फिट रहता है और चेहरे पर ग्लो लाता है। आप योगा, वॉक कर सकते है या फिर जॉगिंग कर सकते हैं। अगर आप जिम जाते हैं तो भी अच्छा है। क्योंकि पसीना निकलने से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। 

हाइजीन का ध्यान रखें

बार-बार गंदे हाथों से चेहरा को छुए नहीं है। हफ्ते में दो बार तकिए का कवर को बदलें या धोएं। क्योंकि तकिया का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया और धूल आपके चेहरे तक पहुंच सकते हैं। 

हेल्दी स्कैल्प होना जरुरी

एक्ने निकलने का सबसे बड़ा कारण ड्राई स्कैल्प हो सकता है। डैंड्रफ या फंगल इंफेक्शन से माथे और चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। यदि आपके सिर में खुजली और रुसी है तो एंटी डैंड्रफ शैंपू का यूज करें।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता