अनुराग कश्यप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली पायल घोष महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिली, न्याय मांगा

By रेनू तिवारी | Sep 29, 2020

मुम्बई। अनुराग कश्यप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। राज भवन ने ट्वीट किया, ‘‘केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के साथ अभिनेत्री पायल घोष ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज भवन में मुलाकात की।’’ घोष ने सोमवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष आठवले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया था और कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की थी। अभिनेत्री ने कश्यप पर सात साल पहले उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

अभिनेत्री पायल घोष के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद मुम्बई पुलिस ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कश्यप पहले ही इन आरापों को ‘‘ निराधार’’ बता चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अभनित्री के अपने वकील नितिन सातपुते के साथ पुलिस से शिकायत करने के बाद वर्सोवा पुलिस थाने में मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि भादंव की धारा 376(I), 354, 341 और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती और शोविक की जमानत याचिका को NCB का चैलेंज, अदालत में दी गयी ये दलील

मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि सात साल पुराने (2013 के) मामले में पूछताछ के लिए कश्यप को बुलाया जाएगा। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कश्यप पर 2013 में वर्सोवा में यरी रोड स्थित एक स्थान पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री और उनके वकील सोमवार को ओशिवारा पुलिस थाने गए थे। वहां उन्हें वर्सोवा पुलिस थाना जाने को कहा गया क्योंकि घटना उसी न्यायिक क्षेत्र की है। वे ओशिवारा पुलिस थाने इसलिए गए थे क्योंकि कश्यप का कार्यालय उस इलाके में है।

 


प्रमुख खबरें

चुनावी हलफनामे में पीके का महा-खुलासा! Prashant Kishor के पास 96 करोड़ की जायदाद, पत्नी निकलीं उनसे भी ज्यादा अमीर!

US-Iran Tension के बीच Donald Trump का बड़ा दावा, Ayatollah Ali Khamenei के बेटे मुज्तबा 90% खत्म, ईरानी सेना पूरी तरह पंगु

US Airstrikes on Iran | UAE के टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद अमेरिका का भीषण पलटवार, Donald Trump का बड़ा ऐलान- हम वसूलेंगे सुरक्षा टैक्स

Railways Land Encroachment | 1500 फुटबॉल मैदानों के बराबर रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, RTI में खुली पोल! आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश