नुसरत जहां को मिल रही है जान से मारने की धमकी! सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Nusrat Jahan
रेनू तिवारी । Sep 29 2020 4:08PM

भारत देश में कई सारे धर्म हैं। इस सभी धर्मों में महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार के नियम हैं। अगर कोई महिला उन नियमों का उल्लंघन करके अपनी जिंदगी आजादी से जीना चाहती है तो उस धर्म विशेष के लोगों के निशाने पर आ जाती है।

भारत देश में कई सारे धर्म हैं। इस सभी धर्मों में महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार के नियम हैं। अगर कोई महिला उन नियमों का उल्लंघन करके अपनी जिंदगी आजादी से जीना चाहती है तो उस धर्म विशेष के लोगों के निशाने पर आ जाती है। ऐसी बहुत ही महिलाएं हैं जो अपनी जिंदगी जीने की चाह अपने हिसाब से करती है तो समाज में उन्हें कई आपत्तिजनक नामों से बुलाया जाता है। 80 फीसदी से भी अधिक महिलाओं की यही कहानी है। इस समय एक जानी-मानी महिला जिनका नाम नुसरत जहां है, वह इसका शिकार हो रही है। एक्ट्रेस से सासंद बनीं नुसरत जहां को इस समय  जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती और शोविक की जमानत याचिका को NCB का चैलेंज, अदालत में दी गयी ये दलील

नुसरत जहां की पार्टी के सदस्यों ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवायी हैं। नुसरत जहां इस समय लंदन में हैं इस लिए वह बंगाल में शिकायत खुद दर्ज नहीं करवा सकीं हैं। 

क्या है मामला

नुसरत जहां ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसमें उन्होंने हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली दुर्गा का रुप लिया हुआ है। उन्होंने साड़ी पहनी है हाथ में त्रिशूल लिया हुआ है। आभूषण में देवी मां के हिसाब से पहने हुए है। तस्वीर में नुसरत काफी खूबसूरत लग रही है। नुसरत का ये रूप सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया। तस्वीर के रिलीज होते ही नुसरत को धमकी भरे संदेश आने लगे। सोशस मीडिया पर भी नुसरत को लेकर काफी टिप्पणियां की जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि नुसरत तुम क्या पूरे कपड़े नहीं पहन सकती हो? इसके अलावा काफी भद्दे कमेंट भी किए गये हैं। संदेशों में जान से मारने की धमकी के बाद नुसरत की सुरक्षा  को बढ़ा दिया गया है। वो खुद अभी लंदन में हैं, ऐसे में विदेश मंत्रालय और बंगाल सरकार से सुरक्षा मांगी गई है।

इसे भी पढ़ें: दिवंगत दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर विश्वस्तरीय सरकारी संगीत महाविद्यालय खोला जाएगा

आपको बता दें कि नुरसत जहां कई बाद विवादों में आ चुकी हैं। मुस्लिम समुदाय की नुसरत ने हिंदू लड़के से शादी की थी जिसके बाद नुरसत को काफी ट्रोल किया गया था। जब वह संसद में सिंदूर, मेहंदी और मंगलसूत्र पहनकर पहुंची थी तो धर्म विशेष के लोगों ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था।   

All the updates here:

अन्य न्यूज़