पेटीएम ने शीर्ष एमबीए कॉलेजों से 145 छात्र-छात्राओं को नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली| डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के स्वामित्व वाली पेटीएम ने देश के शीर्ष प्रबंधन कॉलेजों से 145 छात्र-छात्राओं की नियुक्ति की है।

पेटीएम के उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि ये नियुक्तियां मध्यम प्रबंधक स्तर के लिए की गई हैं। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने आईआईएम अहमदाबाद से इस साल 20 छात्रों को नौकरी की पेशकश दी है।

कंपनी ने इसके अलावा हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से 20, आईआईएम कलकत्ता से 18 और आईआईएम बेंगलूर से 16 विद्यार्थियों को नियुक्त किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह