UPI पर MDR टालने के प्रस्ताव से Paytm और MobiKwik के शेयरों में आई भारी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 08, 2026

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने की समयसीमा 15 अक्टूबर से बढ़ाकर एक जनवरी करने के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की खबरों के बीच पेटीएम और वन मोबिक्विक सिस्टम्स समेत अन्य वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए। पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 10 प्रतिशत तक गिरकर 1,560.60 रुपये पर आ गया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 5.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,640 रुपये पर बंद हुआ।

नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज का शेयर 3.39 प्रतिशत गिरकर 1,791.30 रुपये पर बंद हुआ। सरकार ने पिछले महीने एमडीआर लगाने की अनुमति दी थी। इस घोषणा के बाद वित्तीय प्रौद्योगिकी के शेयरों में तेजी आई थी क्योंकि बाजार में इससे अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद जगी थी।

खबरों के अनुसार, यूपीआई पर एमडीआर लागू करने की तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर एक जनवरी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और इस बारे में अगले कुछ दिन में फैसला होने की उम्मीद है। इस बीच, आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को 15 अक्टूबर से लागू होने वाले प्रस्तावित यूपीआई शुल्क को वापस लेना चाहिए और व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान प्रणाली को मुफ्त रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

होर्मुज में टैंकर हमलों के बाद Crude Oil में उछाल Brent Crude 105 डॉलर पार पहुंचा

राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!

Asian Games में बैडमिंटन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, बोले पूर्व कोच Prakash Padukone

Saudi Arabia की रक्षा में जुटे 8000 पाकिस्तानी सैनिक, Yemen में Houthi पर एयरस्ट्राइक