ग्राहको को धोखाधड़ी से बचाने के लिए Paytm ने गृह मंत्रालय को सौंपी 3,500 नंबरों की लिस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2020

नयी दिल्ली। पेटीएम भुगतान बैंक (पीपीबी) ने गृह मंत्रालय, ट्राई और सीईआरटी-इन को 3,500 फोन नंबरों की सूची सौंपी है। इन फोन नंबरों के जरिये भोले भाले ग्राहकों को धोखाधड़ी के जाल में फंसाने के लिये कॉल किया जाता है। पीपीबी ने दावा किया कि उसने इस घोटाले को रोकने के लिए इन लोगों के खिलाफ साइबर सेल में भी प्राथमिकी दर्ज की है। ट्राई, गृह मंत्रालय और सीईआरटी-इन के अधिकारियों के साथ कई बैठकों में पीपीबी ने विभिन्न संवेदनशील सूचनायें जुटाने और धोखाधड़ी वाले मोबाइल फोन एसएमएस और कॉल के जरिये हो रहे घोटाले की जानकारी दी। इसकी वजह से डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं। 

सीईआरटी- इन कंप्यूटर सुरक्षा संबंधी मामलों में कार्रवाई करने वाली एजेंसी है। पीपीबी ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक में कंपनी ने स्पष्ट कर दिया कि इस तरह की धोखाधड़ी से लाखों भारतीयों का भरोसा डगमगाता है। बयान में कहा गया है कि हमारे जैसे बैंक इन नंबरों की पहचान कर भविष्य में धोखाधड़ी और घोटालों को विधि प्रवर्तन एजेंसियों, नियामकों और दूरसंचार आपरेटरों के सहयोग से रोका जा सकता है। 

इसे भी देखें: अगर गाड़ी चलाते हैं आप तो लगा लीजिये फास्टैग, ऐसे करेगा काम 

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद