कल से बंद हो जायेगा Paytm Payments Bank, FASTag रिचार्ज के साथ साथ देखें और किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

By अरिहंत | Mar 14, 2024

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के आदेश के अनुसार कल यानि के 15 मार्च से Paytm पेमेंट बैंक की सभी सेवाएं बंद हो जाएगी। इन सेवाओं में पैसे जमा करना, क्रेडिट लेनदेन और FASTag रिचार्ज करना शामिल है। इसी के साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक से होने वाले आपसी ग्राहक खातों के लेनदेन भी बंद हो जायेगा। आसान शब्दों में समझाए तो इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक में पैसे ट्रांसफर कर रहें है तो वो ट्रांसेक्शन कैंसिल हो जाएगी।

पैसे जमा करना : ग्राहक 15 मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खातों में पैसे जमा नहीं कर पायेगें। इसका मतलब अगर आपकी सैलरी या सब्सिडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में आती है तो रोक दी जाएगी।  

UPI लेनदेन : उपयोगकर्ता 15 मार्च से यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) जैसी सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगें।

IMPS लेनदेन : उपयोगकर्ता 15 मार्च से इमीडियेट पेमेंट सर्विस जैसी सुविधा का लाभ अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट से नहीं ले पाएंगे।

Paytm wallet : उपयोगकर्ता 15 मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट से पेटीएम वॉलेट में पैसे जमा या ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। अगर आपके वॉलेट में पैसे पहले से जमा है तो उनका इस्तेमाल लेनदेन और भुगतान के लिए कर सकते हो।

FASTag सम्बंधित : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपने एक बयान में कहा है कि अगर आपका फास्टैग पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किया गया है तो आप उसको रिचार्ज नहीं कर पाएंगें। इसके लिए आपको किसी और बैंक द्वारा जारी नया फास्टैग ही लेना पड़ेगा।

NCMC कार्ड : अगर आपके पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी कोई नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) कार्ड है तो आप उसमे टॉप अप और रिचार्ज नहीं कर पाएंगें।

व्यापारियों के लिए : जो व्यापारी पेटीएम क्यूआर कोड, पेटीएम साउंडबॉक्स या पेटीएम पीओएस (POS) जैसी सुविधा का उपयोग करते है तो वे 15 मार्च के बाद से भी भुगतान स्वीकार कर पायेगें, यदि लेनदेन या पैसे को ट्रांसफर किसी अन्य बैंक के अकाउंट से हो रहा है। 

पैसे निकलना और ट्रांसफर करना : उपयोगकर्ता अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट से पैसे निकलने और ट्रांसफर जैसे काम कर सकते है क्योंकि साझेदार बैंकों से रिफंड, जीत और कैशबैक की प्रक्रिया की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह

झारखंड छात्रों के विरोध पर Congress मौन, BJP ने Rahul Gandhi की चुप्पी पर घेरा

गजब है Russia से India तक Train चलाने का प्रस्ताव, रूट मैप देखकर Modi-Putin की रणनीति के कायल हो जाएंगे