70 लाख पर पहुंची Paytm की पोस्टपेड सेवा, ऐप के उपयोगकर्ताओं को मिलेगी ये सुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

नयी दिल्ली। डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम के पोस्टपेड सूक्ष्म-ऋण सेवा प्रयोगकर्ताओं की संख्या 70 लाख पर पहुंच गई है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपने ग्राहकों की संख्या को डेढ़ करोड़ पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी दो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ भागीदारी में पेटीएम पोस्टपेड सेवाओं की पेशकश कर रही है। इसके तहत पेटीएम ऐप के प्रयोगकर्ताओं को विभिन्न भुगतानों के लिए तत्काल ऋण सुविधा उपलब्ध होती है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक