पेटीएम के शेयरधारकों ने विजय शेखर शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

नयी दिल्ली। पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरधारकों ने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में विजय शेखर शर्मा को फिर से नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वन97 कम्युनिकेशंस ने रविवार को दायर जांचकर्ता रिपोर्ट में यह जानकारी दी। जांचकर्ता की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को संपन्न सालाना आमसभा की बैठक में 99.67 फीसदी शेयरधारक शर्मा की फिर से इस पद पर नियुक्ति के पक्ष में थे और सिर्फ 0.33 फीसदी शेयरधारकों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया।

इसे भी पढ़ें: भारत को दुनिया के लिये ‘आदर्श समाज’ बनाने की दिशा में काम कर रहा है आरएसएस : मोहन भागवत

शेयरधारकों ने शर्मा के साथ ही पेटीएम के अध्यक्ष और समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी मधुर देवड़ा के वेतन पैकेज को भी मंजूरी दी। लगभग 94.48 प्रतिशत शेयरधारकों ने शर्मा के पारिश्रमिक के पक्ष में मतदान किया और 5.52 प्रतिशत ने इसका विरोध किया। देवड़ा के पारिश्रमिक को मंजूरी देने के प्रस्ताव के मामले में भी ऐसा ही समर्थन देखने को मिला।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल छुड़ाया

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार