PayU क्रेडिट ने अनूप अग्रवाल को बनाया लेजीपे का कारोबार प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

नयी दिल्ली। वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी पेयू क्रेडिट ने अनूप अग्रवाल को लेजी़पे का कारोबार प्रमुख तथा विकास शेखरी को मुख्य उत्पाद अधिकारी बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि ये रणनीतिक नियुक्तियां ऐसे समय की गयी हैं जब वह कारोबार के तरीके को बेहतर बनाने तथा डिजिटल ऋण कारोबार का मंच तैयार करने पर जोर दे रही है। पेयू क्रेडिट इंडिया ग्राहकों को अल्पावधि के लिये पांच लाख रुपये तक का कर्ज देती है।

कंपनी ने कहा कि अग्रवाल ‘अभी खरीदो, बाद में भुगतान करो’ कारोबार का कामकाज देखेंगे। वह इससे पहले सिटीबैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, रिलायंस जिओ और इनक्रेड के साथ काम कर चुके हैं। शेखरी बैंक ऑफ अमेरिका के साथ काम कर चुके हैं। वह कैशशेयर के सह-संस्थापक भी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार