PBKS vs KKR Highlights: पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त

By Kusum | Apr 15, 2025

आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच खेला गया। इस सांसे रोक देने वाले मुकाबले में पंजाब ने मुल्लांपुर के मैदान पर केकेआर के खिलाफ 16 रनों से बेहतरीन जीत हासिल की। इसके साथ ही पंजाब किंग्स ने 111 रन डिफेंड कर इतिहास भी रच डाला। पीबीकेएस आईपीएल में सबसे कम स्कोर का बचाव करने वाली टीम बन गई है। 

इसके बाद तो पंजाब का बुरा वक्त शुरू हो गया और एक के बाद एक करके विकेट गिरते चले गए। 5वें ओवर में जोश इंगलिश (2) को वरुण चक्रवर्ती ने एलबीडब्ल्यू किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में राणा ने प्रभसिमरन सिंह को अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 30 रन की पारी खेली। इसके बाद क्रीज पर आए नेहल वढेरा ने 10, ग्लेन मैक्सवेल ने 7, सूर्यांश शेडगे ने 4, मार्को यानसेन ने 1, शशांक सिंह ने 4 और जेवियर बार्टलेट ने 11 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं केकेआर के लिए हर्षित रामा ने 3, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने 2-2, वैभव अरोड़ा और एनरिक नॉर्जे ने 1-1 विकेट झटका। 

वहीं 111 रन का पीछा करने उतरी केकेआर को पहले ही ओवर में झटका लग गया। मार्को यानसेन ने सुनील नरेन को बोल्ड किया। इस दौरान नरेन ने 4 गेंदों में महज 5 रन बनाए। अगले ही ओवर में जेवियर बार्टलेट ने क्विंटन डिकॉक को पवेलियन भेज दिया। डिकॉक ने 4 गेंदों में 2 ही रन बनाए। पंजाब की तरह ही केकेआर के बल्लेबाज भी नाकाम रहे। 

कप्तान अजिंक्य राहणे और अंगकृष रघुवंशी ने 55 रन जोडे़। चहल ने रहाणे को एलबीडब्ल्यू कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। रहाणे ने 17 गेंदों में 17 रन बनाए। 10वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी ने चहलको विकेट थमा दिया। उनके बल्ले से 37 रन निकले। इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने 7, रिंकू सिंह ने 2, रमनदीप सिंह ने 0, हर्षित राणा ने 3 रन बनाए। पंजाब कि तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4, मार्को यानसेन ने 3 और ग्लेम मैक्सवेल ने 1 विकेट अपने नाम किया।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज