बाबर आजम की कप्तानी पर लटकी तलवार! पीसीबी ने गैरी कर्स्टन और पूर्व खिलाड़ियों पर छोड़ा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने गुरुवार को कहा कि कप्तान के तौर पर बाबर आजम के भविष्य पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और मुख्य कोच गैरी कर्स्टन तथा पूर्व खिलाड़ियों के साथ सलाह मश्विरे के बाद ही आगे फैसला लिया जायेगा।

नकवी ने कहा कि वह कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद से यहां जल्द ही मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय टीम के टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं करेंगे। नकवी ने टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद टीम की आलोचना की थी और कहा कि थी इसमें काफी बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने यहां मीडिया से कहा, ‘‘मैंने कर्स्टन और महमूद से यहां आने के लिए कहा है क्योंकि मैं उनसे आमने सामने बात करना चाहता हूं। कर्स्टन ने टीम पर एक विस्तृत रिपोर्ट दी है जिससे हमें भविष्य के बारे में फैसला लेने में काफी मदद मिलेगी। अभी तक बाबर आजम के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

प्रमुख खबरें

डिजिटल बैंक दिवालिया होने पर Paraguay के राष्ट्रपति Santiago Peña ने दिया इस्तीफा

Video | Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में छाए Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai, पैपराज़ी के सामने एक-दूसरे से नजरें नहीं हटा पाए गुरु फेम कपल, देखें खास तस्वीरें और लव स्टोरी

AISTA की मांग, Sugar का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलो करे सरकार

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh