पाकिस्तान की वर्ल्ड कप स्क्वॉड पर इंजमाम उल हक का बयान, कहा- 'ये बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन'

By Kusum | Sep 23, 2023

पीसीब के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम के चयन के पीछे का तर्क बताते हुए वैश्विक आयोजनों में हसन अली के प्रदर्शन का समर्थन किया और उनकी क्षमता पर जोर दिया। एशिया कप में अपने लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना हो रही है। आईसीसी वनडे रैंकिंग 1 पर काबिज पाकिस्तान की टीम को पहले भारत ने बुरी तरह हराया। जिसके बाद श्रीलंका को हराकर भारत ने एशिया कप पर 8वीं बार अपना कब्जा किया। 

वहीं अब वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम चुन ली है। हालांकि, टीम अब भी ज्यादातर परिचित चेहरों पर ही टिकी है। पिछले कुछ सालों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के मुख्य समूह को एक बार फिर से चुना गया। 

वहीं आईसीसी वेबसाइट ने इंजमाम के हवाले से कहा कि, नसीम शाह का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है। इस गेंदबाज ने काफी समय में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। टीम को उम्मीद है कि हसन का अनुभव इसकी भरपाई कर देगा। 

इसके अलावा हसन अली पर भी इंजमाम ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, हसन अली के लंका प्रीमियर लीग और अन्य स्थानों पर उनके प्रदर्शन को देखें। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और एक अनुभवी गेंदबाज हैं। वह भले ही पिछले कुछ समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं दिखे हों, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के लिए कई मेगा इवेंट खेले हैं औऱ टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

ये स्पष्ट होने के बाद कि सीम वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे, हमें एक नई गेंद के गेंदबाज की जरूरत थी। इसलिए हसन अली इसके लिए एक शानदार विकप्ल हैं। वह नई गेंद और पुरानी गेंद से अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उनके पास अनुभव भी है। वह एक टीम मैन भी है और वो टीम के खिलाड़ियों में ऊर्जा लाते हैं।  

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले