कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर PCB ने नसीम शाह को PSL से ​किया बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को देश से रवाना होने से पहले कोविड—19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के कारण अबुधाबी में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया। पीसीबी ने बयान जारी करके बताया कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के शाह को आरटी पीसीआर परीक्षण की पुरानी रिपोर्ट के साथ लाहौर में होटल में पहुंचने के कारण टीम से बाहर​ किया गया। इसमें कहा गया है, इस कारण यह तेज गेंदबाज 26 मई को संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी नहीं जा पाएगा और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गया है।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों का मियामी में टीकाकरण हुआ शुरू

उन्नीस वर्षीय शाह अब तक नौ टेस्ट मैचों में खेला है। पीसीबी ने सभी खिलाड़ियों को 48 घंटे पुरानी आरटी पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ 24 मई तक टीम होटलों में पहुंचने के लिये कहा था। पीसीबी ने कहा, नसीम ने 18 मई को किये गये परीक्षण की पीसीआर रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद उन्हें अलग तल पर रखा गया। पीएसएल की चिकित्सा सलाहकार पैनल की सिफारिशों के बाद उन्हें बाहर करने का फैसला किया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह