तो इसलिए पाकिस्तान के यूनिस खान ने छोड़ा था बल्लेबाजी कोच का पद?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2021

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार के बाद यूनिस खान ने इंग्लैंड दौरे से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था। एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई को बताया कि यूनिस कुछ दिन के बाद टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ना चाहते थे लेकिन बोर्ड के अधिकारी के साथ हुई बातचीत के बाद इस पूर्व कप्तान ने बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ दिया। सूत्र ने कहा, ‘‘वास्तविक और तथ्यात्मक कारण यह है कि यूनिस ने पीसीबी से आग्रह किया था कि इंग्लैंड दौरे से पहले अनिवार्य रूप से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से उन्हें कुछ दिन बाद जुड़ने की स्वीकृति दी जाए क्योंकि कराची में उन्हें दांत का जटिल उपचार कराना था।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘यूनिस इंग्लैंड दौरे से पहले हाई परफोर्मेंस सेंटर में अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने तीन दिन के लिए लाहौर आए थे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान की शेफाली से उम्मीद, कहा- बेहतर शुरूआत देगी तो अच्छा लगेगा

उन्होंने कहा, ‘‘इस बातचीत के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया जब अधिकारी ने यूनिस को कहा कि तो फिर उन्हें सिर्फ वेस्टइंडीज जाना चाहिए क्योंकि इतनी देरी से आए उनके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’ सूत्र ने बताया कि इसके बाद यूनिस ने भी आपा खो दिया और पीसीबी अधिकारी को कहा कि यह बेहतर होगा कि वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों दौरों पर नहीं जाएं। सूत्र ने बताया कि बाद में पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी और सीईओ वसीम खान ने भी यूनिस से बात करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वह बल्लेबाजी कोच के पद पर बने नहीं रहना चाहते।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी