T20 World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति में बदलाव करेगा PCB

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2024

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पुरानी चयन समिति व्यवस्था पर लौटेगा क्योंकि कोई मुख्य चयनकर्ता नहीं रखने का प्रयोग बुरी तरह नाकाम रहा। पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में अमेरिका और भारत ने हराया जिससे टीम सुपर आठ में जगह नहीं बना सकी। एक सूत्र ने बताया ,‘‘ बोर्ड पुरानी व्यवस्था पर लौट सकता है जिसमें एक मुख्य चयनकर्ता और दो या तीन चयनकर्ता होते थे। इसमें चयन बैठकों में कप्तान और मुख्य कोच नहीं बैठते थे।’’ 


टी20 विश्व कप की टीम चुनने वाली चयन समिति के सदस्य रहे पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज नये मुख्य चयनकर्ता बन सकते हैं। वह उस समय भी मुख्य चयनकर्ता थे जब बोर्ड ने पुरानी प्रणाली को छोड़कर नयी व्यवस्था अपनाई थी। नयी व्यवस्था में कप्तान और मुख्य कोच (बाबर आजम और गैरी कर्स्टन) ने चयन किये जिनके साथ डाटा विश्लेषक और पूर्व क्रिकेट मोहम्मद युसूफ, वहाब , असद शफीक और अब्दुल रज्जाक थे।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील