PDP जीतेगी या NC? Jammu-Kashmir Elections के संभावित परिणाम को लेकर अभी से उलझे हुए हैं दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता

By नीरज कुमार दुबे | Sep 03, 2024

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के नाम सामने आना शुरू हो गये हैं। कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल भी कर दिया है जिससे चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल है कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी? हालांकि राजनीतिक दलों की सुनें तो हर पार्टी का यही कहना है कि जनता उसके साथ है और वही सरकार बनाने जा रही है। प्रभासाक्षी संवाददाता ने जब कश्मीर में विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं के मन को टटोला तो किसी ने कहा कि पीडीपी की सरकार बनेगी तो किसी ने कहा कि इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में कांग्रेस और NC की टेंशन बढ़ाएंगे उद्धव ठाकरे, 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि वे इस विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें जीतेंगे। मुबारक गुल ने प्रभासाक्षी से बात करते हुए कहा, "इंशाअल्लाह श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस जीतेगी और हम वहां एनसी का झंडा फहराएंगे।" पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस लोगों के अनुकूल है और सुशासन के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा, "कोई भी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस से बेहतर नहीं है, वे मौके और समर्थन के पात्र हैं।"

प्रमुख खबरें

Nag Panchami Special: नागों की पूजा से मिलता है अभय वरदान, जानिए शुभ मुहूर्त और पूरी पूजा विधि

CM Vijay के 100 दिन: Udhayanidhi Stalin बोले - Drugs ने लीं जानें, Law and Order फेल

WCL Season 3 में David Warner और Yuvraj Singh का जलवा, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगा रोमांच का तड़का

Vande Mataram विवाद पर बोले Imran Masood, अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं, ये मेरा संवैधानिक अधिकार