J-K Assembly elections 2024: PDP ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, खुद चुनाव नहीं लड़ेंगी महबूबा मुफ्ती

By अंकित सिंह | Aug 28, 2024

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुधवार को आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की। पार्टी की अधिसूचना के मुताबिक, इन उम्मीदवारों को मध्य और उत्तरी कश्मीर के लिए नामांकित किया गया है। इस सूची में ईदगाह से मोहम्मद खुर्शीद आलम, बडगाम से आगा सैयद मुनत्ज़िर मेहदी, जदीबल से शेख गौहर अली, चनापोरा से मोहम्मद इकबाल ट्रंबू और नौशेरा से एडवोकेट हक नवाज शामिल हैं। मुहम्मद खुर्शीद आलम पहले पीडीपी छोड़कर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए थे। वह हाल ही में पीडीपी में फिर से शामिल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Assembly Elections: समाजवादी पार्टी जम्मू-कश्मीर में सात सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बन भी गईं तो भी वह केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पार्टी का एजेंडा पूरा नहीं कर पाएंगी। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा के साथ एक सरकार की मुख्यमंत्री रही हूं जिसने (2016 में) 12,000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले ली थी। क्या हम अब ऐसा कर सकते हैं? मैंने (प्रधानमंत्री) मोदी के साथ सरकार की मुख्यमंत्री के रूप में अलगाववादियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने के लिए एक पत्र लिखा था। क्या आप आज ऐसा कर सकते हैं? मैंने जमीनी स्तर पर संघर्ष विराम (लागू) करवाया। क्या आप आज ऐसा कर सकते हैं? अगर आप मुख्यमंत्री के तौर पर प्राथमिकी वापस नहीं ले सकते, तो ऐसे पद का क्या मतलब है?”

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर