पार्टनर का प्यार भी नहीं दे पा रहा सुकून? रिश्ते में शायद कम है ये जरूरी चीज

By एकता | Oct 19, 2026

कई बार रिश्ता अच्छा चल रहा होता है, पार्टनर के बीच प्यार भी होता है, फिर भी अंदर से एक बेचैनी बनी रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो जरूरी नहीं कि इसकी वजह रिश्ते में प्यार की कमी हो। हो सकता है कि आपको अपने रिश्ते में वह भरोसा और सुकून नहीं मिल रहा हो, जिसकी आपको जरूरत है।

प्यार से ज्यादा इमोशनल सेफ्टी क्यों है जरूरी?

जिस तरह इंसान के लिए जीने के लिए सुरक्षा जरूरी है, उसी तरह रिश्ते में भी इमोशनल सेफ्टी की बड़ी भूमिका होती है। जब आपको अपने पार्टनर के साथ यह भरोसा होता है कि वह आपकी भावनाओं को समझेगा, आपकी बात सुनेगा और मुश्किल समय में आपका साथ देगा, तो रिश्ता ज्यादा मजबूत महसूस होता है।

इसके तीन बड़े कारण हैं:-

मन में डर और शक कम होता है: जब रिश्ते में इमोशनल सेफ्टी होती है, तो पार्टनर को हर छोटी बात पर यह डर नहीं रहता कि सामने वाला उसे छोड़ देगा या उससे दूर हो जाएगा। उसे अपने रिश्ते पर भरोसा होता है। ऐसे में छोटी-छोटी बातों को लेकर बार-बार सोचने, शक करने या पार्टनर से लगातार भरोसा मांगने की जरूरत कम हो जाती है।

आप खुलकर अपनी बात कह पाते हैं: इमोशनल सेफ्टी होने पर आप अपने पार्टनर के सामने अपनी खुशी, दुख, डर और नाराजगी खुलकर बता सकते हैं। आपको यह डर नहीं रहता कि आपकी बात का मजाक उड़ाया जाएगा या आपकी भावनाओं को गलत बताया जाएगा। यही खुलापन रिश्ते में भरोसा बढ़ाता है और दोनों पार्टनर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।

मुश्किल समय में रिश्ता कमजोर नहीं पड़ता: हर रिश्ते में कभी न कभी बहस, गलतफहमी या मुश्किल समय आता है। ऐसे समय में इमोशनल सेफ्टी दोनों पार्टनर को एक-दूसरे के खिलाफ होने के बजाय समस्या के खिलाफ साथ खड़े रहने में मदद करती है। जब आपको पता होता है कि बहस के बावजूद आपका पार्टनर आपका सम्मान करता है और रिश्ता खत्म करने की धमकी नहीं देगा, तो मुश्किल बातचीत भी आसानी से की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Expert Advice: रिश्ते में इन 6 बातों को कभी न करें नॉर्मल, एक्सपर्ट ने बताया क्यों

पार्टनर को इमोशनल सेफ्टी देने के लिए क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपके साथ सुरक्षित महसूस करे, तो इन तीन बातों का ध्यान रखें।

उसकी बात बिना जज किए सुनें: हर बार पार्टनर की परेशानी का समाधान बताना जरूरी नहीं है। कई बार वह सिर्फ चाहता है कि आप उसकी बात ध्यान से सुनें और उसकी भावनाओं को समझें। उसकी बात बीच में काटने या तुरंत यह बताने के बजाय कि वह गलत सोच रहा है, पहले उसकी बात पूरी सुनें।

अपने व्यवहार में भरोसा बनाए रखें: अगर आप एक दिन बहुत प्यार से बात करते हैं और अगले दिन बिना किसी वजह के पूरी तरह दूर हो जाते हैं, तो पार्टनर के मन में असुरक्षा पैदा हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार में स्थिरता रखें। जो कहते हैं, उसे निभाने की कोशिश करें और अगर किसी वजह से अपना वादा पूरा नहीं कर सकते, तो साफ-साफ बात करें।

असहमति के दौरान भी सम्मान बनाए रखें: रिश्ते में हर बात पर सहमत होना जरूरी नहीं है, लेकिन असहमति के दौरान एक-दूसरे का सम्मान करना जरूरी है। गुस्से में अपमान करना, धमकी देना, जानबूझकर बात बंद कर देना या बार-बार रिश्ता खत्म करने की बात कहना पार्टनर के मन में असुरक्षा पैदा कर सकता है। इसके बजाय समस्या पर बात करें और व्यक्ति को समस्या से अलग रखें।

इसे भी पढ़ें: Navratri में कपल्स को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानें क्या हैं जरूरी परंपराएं

प्यार के साथ भरोसा और सुरक्षा भी जरूरी

एक अच्छे रिश्ते में सिर्फ प्यार होना काफी नहीं है। जरूरी है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। जब रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा, खुलकर बात करने की आजादी और मुश्किल समय में साथ मिलने का भरोसा होता है, तब रिश्ता ज्यादा मजबूत और स्वस्थ बनता है।

प्रमुख खबरें

गायक Amaal Mallik ने Tiger Shroff की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, प्रशासन से की अपील

Hindustan Zinc का Q2 शुद्ध लाभ 142 प्रतिशत उछला, 6412 करोड़ रुपये पहुंचा

SIR प्रक्रिया पर Jairam Ramesh ने उठाए सवाल, वोटर लिस्ट से नाम हटाने को बताया असंवैधानिक

Asian Para Games: सौम्या ने 1500 मीटर दौड़ में जीता Gold Medal, राधा को मिला रजत