अमेरिका और तालिबान के बीच छठे चरण की शांति वार्ता आज दोहा में होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2019

काबुल। युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व कायम करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में आज बुधवार को वार्ता होनी है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एएफपी को बताया कि इस्लामिक एमीरेट तथा अमेरिका के बीच छठे चरण की वार्ता आज दोहा में होगी।

काबुल में अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन विदेश मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि उसके शांति दूत ज़लमय खलीलजाद तालिबान के साथ वार्ता के लिए इस माह दोहा की यात्रा करेंगे। गौरतलब है कि दोनों पक्ष शांति समझौते का मसौदा तैयार करने के लिए अनेक बार बैठकें कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand