मार्वल की नई Fantastic Four टीम अपने पहले मिशन के लिए तैयार, Pedro Pascal ने शेयर की BTS Pic

By एकता | Jul 26, 2024

मार्वल की अगली सुपरहीरो टीम तैयार है, जो जल्द ही दुनिया की रक्षा करने की जिम्मेदारी अपने कंधों में उठाने वाली है। हॉलीवुड स्टार पेड्रो पास्कल ने मार्वल की इस नयी टीम की पहली झलक साझा की है। गुरुवार को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर 'फैंटास्टिक फोर' टीम की एक तस्वीर शेयर की। मुख्य कलाकारों की पहली परदे के पीछे की तस्वीर शेयर करते हुए पेड्रो ने लिखा, 'हमारा पहला मिशन'।

इसे भी पढ़ें: 10 की उम्र में Millie Bobby Brown ने शुरू की थी Stranger Things की शूटिंग, अब हो गयी हैं 20 की, दर्शकों ने की शो की आलोचना

वांडाविज़न के निर्देशक मैट शाकमैन द्वारा फैंटास्टिक फोर का निर्देशन किया जाएगा। ये एरिक पियर्सन, जोश फ्रीडमैन, जेफ कपलान और इयान स्प्रिंगर की स्क्रिप्ट पर आधारित है। इसमें पास्कल रीड रिचर्ड्स/मिस्टर फैंटास्टिक, वैनेसा किर्बी सू स्टॉर्म/द इनविजिबल वूमन, जोसेफ क्विन जॉनी स्टॉर्म/द ह्यूमन टॉर्च और एबन मॉस-बैचराच बेन ग्रिम/द थिंग की भूमिका निभा रहे हैं। जूलिया गार्नर सिल्वर सर्फर की भूमिका निभाने वाली हैं, जबकि पॉल वाल्टर हॉसर एक अज्ञात भूमिका में कलाकारों में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth