Arunachal Pradesh के पूरे मंत्रिमंडल ने किये रामलला के दर्शन, CM Pema Khandu मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों समेत रामलला के दरबार में पहुँचे

By नीरज कुमार दुबे | Feb 06, 2024

रामलला के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालु तो आ ही रहे हैं साथ ही वीआईपी भी भगवान के दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं। इसी कड़ी में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने पूरे मंत्रिमंडल, विधायकों और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को साथ लेकर अयोध्या पहुँचे। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य लोगों का जोरदार स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: महाभारत काल के लाक्षागृह को दरगाह बता रहे मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, कोर्ट में हिंदुओं की हुई बड़ी जीत

खांडू ने कहा कि मैं यहां दो साल पहले भी आ चुका हूं। उस वक्त यहां मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा था। यह पूछे जाने पर कि क्या अरुणाचल प्रदेश की सरकार अयोध्या में अपना कोई भवन बनवायेगी, खांडू ने कहा, ''मैंने योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) को इस बारे में पत्र लिखा है और हम भी यहां अपना भवन बनायेंगे।'' इस बारे में विस्तार से पूछे जाने पर खांडू ने कहा कि अभी चीजें तय नहीं हुई हैं।

प्रमुख खबरें

अमेरिका ने तो ट्रेलर दिखाया, भारत पूरी पिक्चर दिखाने वाला है! 500 किलो के बंकर बस्टर बम की टेस्टिंग से कांप उठेगा पाकिस्तान

श्रीलंका में सामूहिक कब्रगाह की खुदाई के दौरान निकले 582 कंकाल, खिलौने और दूध की बोतलें भी मिलीं

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला