Arunachal Pradesh के CM Pema Khandu ने बच्चों की सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय सहयोग का किया आह्वान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को मानव तस्करी, ऑनलाइन शोषण, मादक पदार्थों के सेवन, बाल विवाह और सीमा पार की चुनौतियों समेत बच्चों के सामने उभर रहे खतरों से निपटने के लिए पूर्वोत्तर राज्यों के बीच क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां दो दिवसीय ‘पूर्वोत्तर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ (एनई एससीपीसीआर) सम्मेलन 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए खांडू ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के बाल अधिकार निकाय एक साझा मंच पर एकत्र हुए हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए ‘गर्ल्स हेल्थ एंड हाइजीन’ (बालिका स्वास्थ्य और स्वच्छता) योजना के तहत 25,000 से अधिक लाभार्थियों की सहायता के लिए 3.3 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तस्करी और डिजिटल शोषण जैसे मुद्दे किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने नागरिक समाज, परिवारों, शिक्षण संस्थानों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों से मिलकर काम करने का आग्रह किया।

उन्होंने सम्मेलन में हुई चर्चाओं को क्षेत्र के बच्चों के हित में ठोस परिणामों में बदलने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 5 की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान

Samrat Choudhary ने Bihar Flood पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार