इलेक्ट्रिक वाहन के लिए अपनी तकनीक विकसित करने पर काम कर रही है PEMSPL

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2020

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (पीईएमएसपीएल), जिसने तकनीक के लिए चीन की बेइकी फोटॉन मोटर्स के साथ साझेदारी की है, के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि कंपनी अपनी तकनीक विकसित करने पर काम कर रही है और पांच-छह वर्षों में उस पर आधारित उत्पाद बाजार में आ सकता है। कंपनी के प्रवर्तक इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक से अधिक घटकों को भारत में बनाने और चीन से आयात पर निर्भरता कम करने के लिए हरियाणा के धारूहेड़ा में एक बैटरी संयंत्र स्थापित करने के लिए 15 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मैरिको फाउंडेशन सस्ते वेंटीलेटर के विकास के तीन नवाचारों की करेगा मदद

गर्ग ने कहा कि उनकी कंपनी घटकों के स्थानीय विनिर्माण के संदर्भ में फेम-2 मानकों का पालन करता है, यानी 50 प्रतिशत तक स्थानीयकरण, हालांकि मोटर और बैटरी जैसे महत्वपूर्ण घटक आयात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीईएमएसपीएल के प्रवर्तकों ने लिथियम बैटरी के विनिर्माण के लिए एक सहायक कंपनी की स्थापना की है। उन्होंने बताया, ‘‘हम धारूहेड़ा में एक बैटरी निर्माण संयंत्र की स्थापना कर रहे हैं। हम 10-15 करोड़ रुपये के निवेश से शुरुआत कर रहे हैं। हमने 2017 में पहले ही जमीन का अधिग्रहण कर लिया था। यह निवेश पीईएमएसपीएल के जरिए नहीं, बल्कि उसके प्रवर्तकों द्वारा किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर