हमारी ताकत है पेनल्टी कॉर्नर , एसीटी में चीन को हराने के बाद बोले हार्दिक सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

चेन्नई। भारत के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने कहा है कि पेनल्टी कॉर्नर मेजबान टीम की ताकत है और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में वे इसका पूरा इस्तेमाल करेंगे। भारत ने पहले मैच में चीन को 7 . 2 से हराया और छह गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिये हुए। हार्दिक ने मैच के बाद कहा ,‘‘ पेनल्टी कॉर्नर हमारी ताकत हैं। हम उसका पूरा इस्तेमाल करेंगे। हमें खुशी है कि पेनल्टी पर गोल हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य पेनल्टी कॉर्नर की दर बेहतर रखना और कम से कम दो या तीन गोल उसके जरिये करना है। इसके अलावा हर क्वार्टर में मौके बनाने हैं।’’ भारतीय टीम मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम की नयी टर्फ पर पहला टूर्नामेंट खेल रही है और हार्दिक ने इस मैदान के बारे में सकारात्मक राय दी।

प्रमुख खबरें

CBI की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकारी, Nippon Denro को मिली राहत

England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट

1984 सिख विरोधी दंगों के दोषियों को BJP कभी माफ नहीं करेगी: Nitin Nabin

US Open में Zverev का शानदार प्रदर्शन, Karen Khachanov से होगी खिताबी भिड़ंत