एच1बी कर्मचारियों को कम वेतन देने वाली अमेरिकी कंपनी पर जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2018

वाशिंगटन। रेडमंड स्थित एक सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी को एच1बी वीजा धारक कर्मचारियों को कम वेतन देने पर उन्हें 3,00,000 डॉलर की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया गया है साथ ही कंपनी पर 45,000 डॉलर से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है। गुरुवार को आयी खबरों के अनुसार, अमेरिकी श्रम विभाग ने अपनी जांच में पाया कि कंपनी ने अपने अतिथि कर्मचारियों को तय मानदंडों के मुकाबले बेहद कम वेतन देकर एच1बी वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। कंपनी के कार्यालय भारत के बेंगलुरू और हैदराबाद में स्थित हैं।

जांच के बाद पीपुल टेक ग्रुप से कहा गया है कि वह अपने 12 कर्मचारियों को 3,09,914 डॉलर का भुगतान करे। विभाग ने कंपनी पर 45,564 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। श्रम विभाग का कहना है कि जांच में पता चला कि कंपनी ने इन कर्मचारियों को अनुभवहीन कर्मचारियों के स्तर का वेतन दिया जबकि वे बेहद अनुभवी और दक्ष कर्मचारियों के समान कार्य कर रहे थे। उन्हें अधिक वेतन मिलना चाहिए था। विभाग का कहना है कि समूह ने कर्मचारियों को उस दौरान का वेतन नहीं दिया जब उन्हें कोई काम आवंटित नहीं किया गया था। कानून के अनुसार, कर्मचारियों को उस अवधि का भी वेतन मिलना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

Nick Jonas ने प्रशंसकों से माफ़ी मांगी, Mexico concert स्थगित करने के पीछे का असली कारण बताया

भारत में चुनावों के बीच नेपाल क्यों पहुंचे CJI चंद्रचूड़, इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार

Sikkim Assembly Election: नामची-सिंघीथांग सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, चामलिंग को टक्कर देने मैदान में उतरी कृष्णा कुमारी

यश-स्टारर टॉक्सिक में करीना कपूर खान की जगह लेंगी नयनतारा? अब तक सामने आयी है ये जानकारी