Britain में आम चुनाव के बाद एफटीए के लंबित मुद्दे सुलझाए जाएंगेः शीर्ष अधिकारी

By Prabhasakshi News Desk | Jun 14, 2024

नयी दिल्ली । भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से संबंधित लंबित मुद्दों पर ब्रिटेन में आम चुनावों के बाद विचार किया जाएगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच जिन मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है, उनमें इलेक्ट्रिक वाहन, मादक पेय और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में शुल्क शामिल हैं। वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव एल सत्य श्रीनिवास ने यहां संवाददाताओं से कहा, ब्रिटेन में आम चुनाव समाप्त होने के बाद इस समझौते को पूरा करने के लिए लंबित मुद्दों का समाधान किया जाएगा। ब्रिटेन में आम चुनाव चार जुलाई को होंगे। 

प्रमुख खबरें

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में Share Market से निकाले ₹35,860 करोड़

Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम

Andhra Pradesh में पहली छमाही का Commercial Tax संग्रह 18 प्रतिशत बढ़ा, 30436 करोड़ रुपये मिला राजस्व