पेंग शुआइ ने कहा , चीनी अधिकारी के खिलाफ नहीं लगाये थे यौन उत्पीड़न के आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

बीजिंग।चीन की टेनिस स्टार पेंग शुआइ ने फ्रांस के एक अखबार को बताया कि उन्होंने कभी चीनी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप नहीं लगाये थे और उनकी कुशलक्षेम को लेकिन दुनिया भर में चिंता ‘बड़ी गलतफहमी’ का नतीजा है। चीन के खेल अखबार ‘ल एक्विप’ में सोमवार को इंटरव्यू प्रकाशित हुआ है। अखबार ने कहा कि उसने एक दिन पहले बीजिंग के एक होटल में पेंग से एक घंटे तक बात की। चीन की ओलंपिक समिति ने यह इंटरव्यू लेने में मदद की। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एक बयान में कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने शनिवार को पेंग के साथ डिनर किया और उसने आईओसी सदस्य क्रिस्टी कोवेंट्री के साथ चीन और नॉर्वे का कर्लिंग मैच देखा। अखबार ने कहा कि उसे सवाल पहले ही भेजने पड़े और चीन की ओलंपिक समिति के एक अधिकारी ने दुभाषिये की भूमिका निभाई।

प्रमुख खबरें

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant

कर्नाटक सरकार के 100-दिन कार्यक्रम में सबको मिला था न्योता, DK Shivkumar ने दी सफाई