पेंशनरों को अब व्हाट्सएप के जरिये भी मिल सकेगी पेंशन पर्ची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

नयी दिल्ली । केंद्र सरकार ने बैंकों से कहा है कि बैंक खातेमें रकम आने पर वे एसएमएस और ईमेल के अलावा व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल करपेंशनधारकों को उनकी पेंशन पर्ची भेज सकते हैं। एक आधिकारिक आदेश में यह बात कही गई है। आदेश के अनुसारपेंशनधारकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा विरोधी मोर्चे की अटकलों के बीच दिल्ली की यात्रा पर जाएंगी ममता बनर्जी

पेंशन एवं पेंशन कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया, “बैंक, एसएमएस और ईमेल के अलावा व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें: भाजपा विरोधी मोर्चे की अटकलों के बीच दिल्ली की यात्रा पर जाएंगी ममता बनर्ज 

पिछले महीने पेंशन देने वाले बैंकों के केंद्रीय पेंशन वितरण केंद्रों (सीपीपीसी) की एक बैठक हुई जिसमें पेंशनधारकों की मासिक पेंशन पर चर्चा हुई। आदेश के अनुसार, बैंकों को यह कल्याणकारी कदम उठाने को कहा गया जिसे बैंकों ने स्वीकार किया।

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee के Kolkata आवास पर हमला! TMC सांसद ने BJP पर लगाया आरोप

Delhi Crime | वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात! दोस्त की बेटी से ‘संबंध खत्म’ होने के बाद विवाहित व्यक्ति ने आत्मदाह किया

South Africa में भारतीय समुदाय के पहले TV शो के निर्माता Ramparsad Gopaldial का निधन

Mohammed Shami ने Test Cricket को कहा अलविदा, सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे