पेंशनभोगियों का हिमाचल के मुख्यमंत्री से महंगाई राहत को संशोधित कर 46 प्रतिशत करने का अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से महंगाई राहत (डीआर) को एक प्रतिशत बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का आग्रह किया।

सुरेश ठाकुर ने कहा कि यह बताते हुए दुख हो रहा है कि राज्य सरकार के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता, केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को स्वीकृत 46 प्रतिशत महंगाई भत्ते से एक प्रतिशत कम है।

समिति के सदस्यों ने कहा, पेंशनभोगियों के रूप में हम अपनी आजीविका के लिए पेंशन पर निर्भर हैं और डीआर हमारी आय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। केंद्र सरकार की दर की तुलना में एक प्रतिशत की कटौती से काफी चिंता पैदा हुई है, क्योंकि यह हमारी क्रय शक्ति और वित्तीय स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। यह कटौती न्यायसंगत और उचित नहीं है।

समिति ने अनुरोध किया कि पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को संशोधित कर 46 प्रतिशत किया जाए और एक जुलाई, 2023 से 31 मार्च, 2025 तक की अवधि के लिए महंगाई राहत का बकाया जल्द से जल्द जारी किया जाए।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित