पेंटागन ने कहा- अमेरिका-भारत के संबंध गहरे हुए हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध मौजूदा समय में पहले से कहीं अधिक प्रगाढ़ हुए हैं और दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए अमेरिका के सहायक मंत्री डॉ. ऐली एस. रैटनर ने कहा कि अमेरिका, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति का संतुलन बनाये रखने की भारत की क्षमता का समर्थन कर रहा है। डॉ. रैटनर ने पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने की गई उस टिप्पणी से प्रसन्न है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है।’’ पिछले हफ्ते संपन्न शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के इतर उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से कहा था, ‘‘आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है और मैं फोन पर आपसे इस पर बात कर चुका हूं।’’ रैटनर ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताहांत में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों (यूक्रेन मुद्दे पर) से हमें खुशी हुई है।

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई