कांग्रेस नेताओं के अहंकार का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी: शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

अनूपपुर (मप्र)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता अगले हफ्ते के उपचुनावों में कांग्रेस के अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। चौहान ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली में एक जनसभा में बुधवार को कहा, ‘‘कमलनाथ जी, आपको उद्योगपति होने का घमण्ड है। लेकिन गरीबों की सेवा में जो आनंद मिलता है, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। हम आनंद पाने के लिए जनता की सेवा करते हैं।’’

प्रदेश में तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं। चौहान ने कहा, ‘‘आगामी उपचुनावों में, जनता कांग्रेस नेताओं के अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी।’’ अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ आदिवासी नेता और भाजपा सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा