Haunted Places: भारत के इन 3 डरावने बीच पर रात में जाने से डरते हैं लोग, सुनाई देती हैं अजीब आवाजें

By अनन्या मिश्रा | Sep 10, 2025

भारत में कई ऐसी समुद्री जगहें हैं, जहां पर रहस्यमय घटनाओं के कारण लोग रात में इन जगहों पर जाने से बचते हैं। वहीं पर कुछ लोगों ने इन रहस्यमयी जगहों पर होने वाली एक्टिविटीज को देवताओं, आत्माओं या फिर किसी प्राचीन श्राप से जोड़कर देखते हैं। हालांकि इन घटनाओं को सुनने के बाद लोग इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं। क्योंकि लोगों को लगता है कि यह अंधविश्वास है और ऐसा कुछ नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: One Day Trip from Alwar: अलवर से महज 3 घंटे में पहुंचें, इन जगहों पर करें वन-डे ट्रिप, पाएं सुकून

गुजरात का डरावना बीच

गुजरात के इस बीच की रेत काली है। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि लोगों को यहां पर मौत होने के बाद जलाया जाता था। इसलिए यहां की रेत काली है। वहीं कई लोगों का मानना है कि यहां पर रात के समय अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर आत्माओं का वास है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह बीच गुजरात के सूरत में स्थित है। सूरत से डुमास बीच की दूरी करीब 18 किमी है।

मरीन ड्राइव

मुंबई घूमने जाने वाले लोग मरीन ड्राइव घूमने जरूर जाते हैं। लेकिन मरीन ड्राइव दिन में जितनी ज्यादा खूबसूरत लगती है, रात में लोग यहां पर जाने से कतराते हैं। क्योंकि मरीन ड्राइव में कई लोगों ने आत्महत्या की है। ऐसे में लोगों का मानना है कि यहां पर सुसाइड करने वाले लोगों की आत्माएं भटकती हैं। इसलिए यहां पर लोग रात में घूमने जाने से बचते हैं। यह मुंबई के नेताजी सुभाष तंद्र बोस रोड पर स्थित है।

अंडमान और निकोबार का बलुदेरा बीच

बता दें कि इस बीच के बारे में लोगों का मानना है कि यहां पर ब्रिटिश काल में लोगों को मारकर फेंक दिया जाता था। लोगों का मानना है कि आज भी यहां पर कई लोगों की आत्माएं भटकती हैं। इसलिए लोग यहां पर रात में अकेले घूमने जाने से कतराते हैं। बलुदेरा बीच बेस्ट वॉटर प्लेस स्पोर्ट्स प्लेस के लिए भी जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub