Haryana में अत्यधिक नशा से लोगों की मौत हो रही : सुरजेवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में नशीले पदार्थों की लत तेजी से फैल रही है और मादक पदार्थों के अत्यधिक सेवन से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। सुरजेवाला ने कहा कि अकेले फतेहाबाद जिले में पिछले छह महीनों में नशीली दवाओं के ‘ओवरडोज’ से 20 से अधिक युवाओं की मौत हुई है।

कांग्रेस सांसद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हजारों युवा नशा मुक्ति केंदों में इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में इलाज के साधन न होने के कारण भर्ती ही नहीं किया गया।’’

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नशीले पदार्थों का इंजेक्शन नसों को अवरुद्ध कर सकता है, अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है और एचआईवी और पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों को फैला सकता है। उन्होंने कहा कि 15 से 25 साल की आयु वर्ग के बच्चे नशे की लत का सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पिछड़े इलाकों के बच्चे सबसे ज्यादा चपेट में हैं।

सुरजेवाला ने कहाा, ‘‘युवा रोजाना 2,500 से 3,000 रुपए तक नशाखोरी में खर्च कर रहे हैं और वे नशे की लत पूरी करने को चोरी और अपराध के दलदल में भी धंसते जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नशे की महामारी और अपराध के घोर अंधकार में हरियाणा की पूरी नस्ल ही बर्बाद होती जा रही है, मगर भाजपा की सरकार झूठ और लूट के हथियार से सिर्फ सत्ता की फसल काटने में ही व्यस्त है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi में जाम छलकाना होगा महंगा, New Excise Policy से 10% तक बढ़ सकते हैं दाम

AAP के जश्न पर CBI का ब्रेक! Arvind Kejriwal की रिहाई के खिलाफ Delhi High Court पहुंची जांच एजेंसी

Afghanistan-Pakistan war: शहबाज शरीफ के ऑफिस के पास ही तालिबान ने गिरा दिया बम, बुरा फंसा पाकिस्तान!

मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई, पैसा नहीं, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में कोर्ट से बरी होने के बाद बोले केजरीवाल