Delhi में जाम छलकाना होगा महंगा, New Excise Policy से 10% तक बढ़ सकते हैं दाम

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 27, 2026

नए वित्तीय वर्ष शुरु होने के बाद दिल्ली में शराब महंगी हो सकती है। जी हां, आपने सही सुना है 2026-27 की एक्साइज अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। आपको बताते चले कि, यह बढ़ोतरी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट सहित कई श्रेणी के लाइसेंसे पर लागू होगी।

बता दें कि, नई व्यवस्था के अंतर्गत भारतीय और विदेशी शराब पर लगने वाले वार्षिक लाइसेंस फीस में 10 फीसदी इजाफा हुआ है। अब माना जा रहा है कि लाइसेंस शुल्क बढ़ने का असर शराब की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।

फीस भुगतान की समय सीमा तय

इसके अलावा, जितने भी लाइसेंसधारक हैं उनको  ई-आबकारी पोर्टल पर अपनी एएक्सडी आईडी से ऑनलाइन आवेदन कर नवीनीकरण कराना होगा। विभाग ने भुगतान की समयसीमा भी जारी कर दी है। अब 28 फरवरी तक सिर्फ मूल लाइसेंस शुल्क देना होगा।

वहीं, 1 मार्च से 31 मार्च के बीच भुगतान करने पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 1 अप्रैल के बाद भुगतान करने पर 100 फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना है। इतना ही नहीं, विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय पर शुल्क जमा नहीं किया तो परिवहन परमिट रोक दिया जाएगा या फिर कोई अन्य बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Apple की रिकॉर्ड कमाई में India का जलवा, CEO Tim Cook बोले- यहां है डबल डिजिट ग्रोथ

Labour Day पर नोएडा में हाई अलर्ट! भारी सुरक्षा बल तैनात और धारा 163 लागू, हिंसा के बाद पुलिस सख्त

Mahindra की April Sales में 14% की बंपर ग्रोथ, कंपनी ने बेचीं 94,627 गाड़ियां

International Labor Day 2026: 8-घंटे काम के नारे से कैसे शुरू हुआ था ये आंदोलन? जानिए पूरी कहानी